रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने हाट बाजार और आनंद मेला लगाकर उत्साह और उमंग के साथ अपनी दीपावली मनाई ।
” दीपावली हाट बाजार” के उदघाटन अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिलकर खुशियां मनाना ही त्यौहार होता है।महाविद्यालय में इस प्रकार का उत्सव विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने के साथ उन्हें अपने भविष्य निर्माण के लिए एक नया उत्साह भी देता है ।प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि कोरोना के बाद स महापर्व के अवसर पर विद्यार्थि अपने रचनात्मक एवं सृजनात्मक कुशलता का उपयोग करते हुए दिपावली के लिए आकर्षक और सुंदर दिया एवं सजावट की वस्तुओं का निर्माण व विक्रय करके उद्यमिता के गुण सीख रहे हैं।

और यही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का प्रमुख उद्देश्य है कि विद्यार्थी में शिक्षा के साथ साथ उद्यमिता के गुणों को भी विकसित किया जाए।आनंद मेला में विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ अन्य प्रांतो के नमकीन और मिठाइयों का स्टाल लगाकर दीपावली हाट बाजार की रौनक बढ़ा दिया। विद्यार्थियों के साथ उनके पालकों और प्राध्यापकों ने दीपावली मे पूजा और सजावट के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
इस अवसर पर पालकों ने कहा कि दीपावली के पहले ही दीपावली मनाने का आनंद ही कुछ और है। साथ ही दीपावली के लिए आवश्यक वस्तुओ की खरीदारी करने से बाजार की भीड़ में जाने से बच गए।
















