बिलासपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर तखतपुर के श्रीराम सदन में विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के संगठन प्रदेश महामंत्री पवन साय और सेवानिवृत्त कलेक्टर अनुराग पांडेय ने अध्यक्षता की
कार्यक्रम की शुरुआत पथ संचलन से हुई, जिसमें क्षेत्र के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन के साथ शामिल हुए। पथ संचलन श्रीराम सदन से शुरू होकर मुसलमान पारा, पाठक पारा, गुरुद्वारा रोड, होलिका चौक, जनकपुर रोड, बजरंग नगर, पुराना बस स्टैंड होते हुए महाराणा चौक पहुँची। पूरे रास्ते संघ के स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
प्रताप चौक से वापस श्रीराम सदन पहुंचा। इस दौरान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय, नगर की महिलाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन के बाद श्रीराम श्रीराम सदन में ध्वज पूजा और उद्द्बोधन का आयोजन हुआ। पवन साय ने कहा कि आरएसएस ने शिक्षा, संस्कृति, धर्म की रक्षा से लेकर राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने और तीन तलाक कानून समाप्त करने जैसे राष्ट्रीय कार्यों में अहम है।
समारोह के अध्यक्ष अनुराग पाण्डेय ने कहा आरएसएस देश की एकमात्र ऐसी संस्था है,जो निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्रहित में कार्य करती है। कार्यक्रम में खंड संघ चालक गली राम प्रजापति, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख गुहा राम सारथी ने संचालन किया, जबकि खंड कार्यवाह सुशील कुमार सिंगरौल ने आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान दीपक सिंह ठाकुर, राकेश तिवारी, भारती माली, अंबिका साहू, रामचंद्र यादव, दिलीप तोलानी, डॉ. निलय तिवारी, संतोष कश्यप, अनिरुद्ध द्विवेदी, नैनलाल साहू, दिनेश साहू, रवि मेहर, विनोद यादव, कृष्ण कुमार साहू, अशोक ठाकुर, दिनेश राजपूत, रमेश प्रधान आदि मौजूद रहे।










