रायपुर:कलेक्टर कॉन्फ्रेंस 2025 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा 15 नवंबर से धान खरीदी होगी।उन्होंने कलेक्टरों को धान खरीदी की तैयारियां करने के निर्देश जारी किया है।उन्होंने कहा धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर जिम्मेदार होंगे।मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की पैनी निगरानी करने,संवेदनशील केंद्रों की गहन निगरानी करने के साथ पूरी पारदर्शिता और सुगमता के साथ हो धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था करें।इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से चौकसी बढ़ेगी।उन्होंने कहा अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी करें।विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन की सुगम व्यवस्था हो,कलेक्टरों को विशेष शिविरों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश के साथ कोई पात्र किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में न छूटें ।योजना का लाभ दिलाने समय सीमा निर्धारित कर कलेक्टर काम करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कमिश्नर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के क्रियान्वयन की समीक्षा करें।अधिकारी बस्तर और सरगुजा संभाग में संवेदनशीलता के साथ विशेष फोकस करें।









