बेमेतरा:भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश तिवारी ने कहा माँ भद्रकाली की पावन नगरी बेमेतरा ने विकास के नए अध्याय की ओर कदम बढ़ाया है।योगेश तिवारी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र में ₹140 करोड़ 96 लाख 09 हजार की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन कर जनता को ऐतिहासिक उपहार दिया है।
इन परियोजनाओं से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और जनसुविधाओं के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत होगी। यह केवल विकास नहीं, बल्कि “नए बेमेतरा के सुनहरे भविष्य की दिशा” का प्रतीक है।योगेश तिवारी ने कहा हम सभी बेमेतरावासियों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का हार्दिक आभार और अभिनंदन।













