रायपुर: शंकराचार्य आश्रम में परम पूज्य दांडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज का पावन प्रकटोत्सव गुरु भक्तों ने भक्तिमय माहौल में बड़े धूमधाम से मनाया। शरद पूर्णिमा महामहोत्सव अवसर पर पूरे आश्रम में सुबह से देर रात तक भक्तिमय माहौल रहा। सभी गुरु भक्तों ने दांडी स्वामी इंदुभवानंद महाराज का अन्न व फल से तुला दान किया गया। भक्तिमय संगीत की प्रस्तुति के मध्य रास नृत्य और कथक की प्रस्तुति हुई। विशाल भोग भंडारा का आयोजन किया गया।
पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का विशेष पूजन प्रातः काल 5:30 बजे प्रारंभ हुआ। प्रातःकाल सिद्धेश्वर महादेव का पूजन गणेश, हनुमान, भैरव, पूजन के साथ मातारानी का पूजन श्रृंगार आरती की गई। मंदिर में ललिता सहस्त्र नाम परायण हुआ। चौसठ योगिनी माताओं को मालपुआ भोग के साथ श्री जगदुरु शंकराचार्य गौशाला में गौ पूजन का कार्यक्रम हुआ।
आचार्य धर्मेन्द्र महाराज ने बताया कि संध्या प्रवचन के बाद भजन प्रारंभ का कार्यक्रम हुआ। संध्या माता रानी का पूजन एवं रात्रि दीपार्चन और तुला दान फल एवं अन्न दान कार्यक्रम के साथ रात्रि में कत्थक नृत्य व महारास नृत्य का भव्य आयोजन हुआ। गुरु भक्तों ने परम पूज्य 1008 यतिप्रवर दांडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज का अभिनंदन किया।
शरद पूर्णिमा का महत्व भारतीय संस्कृति में प्रमुख है। शास्त्रों में वर्णित है शरद पूर्णिमा की रात्रि में अमृत वर्षा होती है। जिसमें औषधियों को बल मिलता है। जो निरोगता प्रदान करती है। खीर का भोग लगा चंद्रमा की रोशनी में रख ग्रहण करने से आरोग्यता प्रदान होती है। श्रीमद् भागवत में उल्लेख है कि भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों को शरद पूर्णिमा को दर्शन दिया था।
इसी क्रम में श्री जगदगुरु शंकराचार्य आश्रम में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। माता राजराजेश्वरी का महापूजन, भोग अर्पण एवं दीपर्चन एवं महाप्रसाद वितरण किया गया
साथ जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी परम पूज्य दांडी स्वामी इंदुभवानंद महाराज का प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आश्रम में पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, संत युधिष्ठिर लाल महाराज, संत साई मसंद, रायपुर ग्रामीण विधायक,मोतीलाल साहू, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश तिवारी,सुभाष तिवारी,ज्ञानेश शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, विजय पाण्डेय,अशोक पाण्डेय,प्रमोद शर्मा,अनिमेष शर्मा सहित गुरु परिवार के भक्त बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
आचार्य ने बताया कि इसी के साथ चातुर्मास का तीन माह संपन्न हुआ। चौथा महा प्रारंभ हुआ है। यह बातुर्मास 5 नवंबर तक चलेगा।
जिसमें 4 नवंबर को चातुमांस सम्पूर्ति अभिनंदन सभा का आयोजन होगा। 5 नवंबर को सीमा अबंधन के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो कोतवाली, जयस्तंभ चौक, पूल चौक, लाखे नगर होते हुए महादेव घाट जाएगी।





