अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA एवँ ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया (OCA) से मान्यता प्राप्त संस्था FAMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में भारतीय म्यू थाई दल बहरीन (यू ए ई) में आयोजित “एशियन यूथ गेम्स” मे होने वाले 21 विभिन्न खेलो में से एक खेल म्यूथाई को भी शामिल किया गया है। म्यूथाई खेल के 06 बालिका एवँ 04 बालको सहित कुल 10 खिलाड़ियों के म्यूथाई दल को एशियन यूथ ओलंपिक में भाग लेने भारत शासन ने भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के माध्यम से स्वीकृति दी है।*
*एशियन यूथ गेम्स बहरीन में भाग लेने वाले भारतीय म्यूथाई दल के अन्तिम चयन हेतू 04 अक्टूबर 2025 से 20 अक्टूबर 2025 तक इण्डिया कैम्प का आयोजन जयपुर (राजस्थान) में किया जा रहा है जिसमे भारत के विभिन्न प्रदेशों के केवल U17 वर्ष वर्ग के प्रतिभाशाली 09 बालक एवँ 09 बालिका खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।
राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि यह अत्यंत हर्ष एवँ गौरव का विषय है कि दूरस्थ बस्तर अंचल से गत नौ वर्षों से म्यू थाई राष्ट्रीय चैंपियन एवँ अंतरराष्ट्रीय म्यूथाई खिलाड़ी जगदलपुर निवासी 17 वर्षीय “”युवराज सिंह राजपूत”” इण्डिया कैम्प में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगा। यह भी उल्लेखनीय है कि युवराज छ ग राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी है।





