
रायपुर:कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने उप सचिव शिक्षा विभाग,संचालक,लोक शिक्षण संचालननालय,आशुतोष चावरे,हिमांशु भारतीय जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर,राजीव गुप्ता सहित 40 बिना मान्यता के संचालित प्ले स्कूल के मालिकों के ख़िलाफ़ सिविल लाइन थाना में अपराध दर्ज करने के लिए आवेदन किया है।
विकास तिवारी ने कहा कि राजधानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में महंगी शिक्षा और निःशुल्क शिक्षा कि हक मारने का सुनियोजित साजिश करने वाले स्कूल शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारी,छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसिशियेशन बड़ा घोटाला करके छात्रो और अपने माता-पिता को लूट रहे है,ग़रीब वंचित छात्रों के नर्सरी स्कूलों में शिक्षा का हक छीनकर महंगे फीस लेकर बेच रहे है,इन माफियाओं के कारण छत्तीसगढ़ राज्य में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है और ड्रॉप आउट स्कूली छात्रों की संख्या भी हर साल बढ़ रही है।








