रायपुर:गांधी जयंती के अवसर पर घोषित ड्राई-डे के दौरान आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन और विक्रय के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. शंगीता एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र से 8.84 बल्क लीटर देशी मदिरा एवं एक दुपहिया वाहन बरामद किया गया, वहीं आरंग के ग्राम चिखली से 14.8 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब और 90 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया।








