कच्छ (गुजरात): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी 2025 के अवसर पर लक्की नाला सैन्य चौकी में बहु-एजेंसी क्षमता अभ्यास और उसके बाद शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा, “ये भारतीय संस्कृति है कि जहां किसान हल की पूजा करता है लोहार अपने औजार के सामने हाथ जोड़ता है। विद्यार्थी अपने पुस्तकों को अपने मस्तक से लगाता है…हमारे यहां हथियारों को कभी भी केवल हिंसा का साधन नहीं माना गया है हमारे लिए शस्त्र केवल एक हथियार नहीं है बल्कि हम मानते हैं कि ये शस्त्र धर्म की स्थापना करने के लिए साधन है….जब हम शस्त्र की पूजा करते हैं तो उसके साथ ही ये संकल्प लेते हैं कि इस शक्ति का प्रयोग केवल धर्म और न्याय की रक्षा के लिए किया जाएगा।”








