भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “दशहरे और दीवाली के पहले प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को दो बड़ी सौगातें दी हैं। भारत में कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा… इन किसानों की आय बढ़े इसके लिए उत्पादन बढ़ाना, लागत घटाना और उत्पादन का ठीक दाम देने का फैसला मोदी सरकार का है और उत्पादन का ठीक दाम देने के लिए MSP पर खरीदी सुनिश्चित की गई है. रबी की 6 फसलों पर आज MSP घोषित की गई है… इसमें ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। गेहूं अब 2585 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा जो पहले 2425 रुपये प्रति क्विंटल था। जौ, अब 2150 रुपया प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा, अब तक इसके दाम 1980 थे। चना 8,575 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा… मसूर पर MSP को 6700 से बढ़ाकर 7000 रुपये प्रति क्विंटल कर दी गई है.पिछले 11 सालों में लगभग 44% खाद्यान उत्पादन बढ़ा है. हालांकि दलहन के उत्पादन में हम अभी तक आत्मनिर्भर नहीं हैं. आत्मनिर्भरता जरूरी है. इसलिए आज दलहन मिशन को भी स्वीकृति दी गई है जिसके अंतर्गत दलहन का क्षेत्र बढ़ाने का अभियान चलाया जाएगा… बल्कि क्षेत्र बढ़ाने के साथ-साथ हम दलहन की उत्पादकता बढ़ाने का भी काम करेंगे.”

ब्रेकिंग
- छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के नवनियुक्त उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला का पदभार ग्रहण समारोह कल 21 मार्च को
- छत्तीसगढ़ विधानसभा ने छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026 ध्वनिमत से पारित
- सब्जी-भाजी के खेती के बीच हो रही थी, अफीम की खेती
- दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ में अफीम की खेती सरकारी संरक्षण से ही संभव – दीपक बैज
- बस्तर में शुरू हुआ पुस्तक दान अभियान







