बेमेतरा:सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने विजयादशमी (दशहरा) पर्व के अवसर पर जिलेभर में आयोजित रावण दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होकर नगर व ग्रामवासियों को शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान वे दो दर्जन से भी अधिक जगहों पर दशहरा महोत्सव पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक तथा रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए।
योगेश तिवारी ने बेरला नगर पंचायत, कुशमी नगर पंचायत, ग्राम पंचायत कडंरका एवं मौली नेवनारा में हुए विजयादशमी महोत्सवों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी स्थानों पर लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा कीं।
अपने संबोधन में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा कि “दशहरा का पर्व हमें यह सिखाता है कि असत्य और अधर्म चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है। यह पर्व हमारे जीवन को दिशा देने वाला है, क्योंकि यह हमें सदाचार, साहस और परोपकार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।”उन्होंने आगे कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि हम सभी आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखें। “हमारा समाज तभी सशक्त बनेगा जब हम सब मिलकर एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और एकता व सद्भाव के साथ आगे बढ़ेंगे।”
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियाँ केवल एक दिन तक सीमित न रहें, बल्कि इनके माध्यम से हमें समाज में सद्भावना भाईचारा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा और महिलाएँ उपस्थित रहीं। नगर बेरला में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेश तिवारी के अलवा शामिल होने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में पूर्व विधायक अध्यक्ष सिंह चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देशलहरे, भाजपा बेरला मंडल अध्यक्ष डोमेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक आशीष सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष संतोष साहू, पार्षद शिवझड़ी सिन्हा, नितेश सोनी, यतीश द्विवेदी, अमृत महेश्वरी, राजकुमार, राजेश दुबे, मानक चतुर्वेदी, कुमार सिन्हा, मनोज वैष्णो , हितेश निर्मलकर, विक्की ओगरे, गोल्डी द्विवेदी, बलराम यादव, साहिल तथा ग्राम देवादा में शामिल होने वाले अतिथियों में ताकेश्वर साहू, तुषार राजपूत, विलकंड साहू, विनोद साहू, गजानंद साहू, राजू साहू, सत्तू साहू, श्यामसुंदर साहू, संजू साहू, नारायण साहू, चंदन साहू, टोमन साहू एवं नगर कुसमी में हुए भव्य दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश साहू, उपाध्यक्ष राधेश्याम देवांगन, पार्षद देवा साहू, सुरीत साहू,मोतीरामराम साहू, यशवंत मंडल शामिल हुए। इन गावों में लोगों की भारी भीड़ जुटी और जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक रावण दहन कार्यक्रम का आनंद लिया।
लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए योगेश तिवारी ने कहा कि विजयादशमी केवल एक पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का संदेश है। यह हमें सिखाता है कि जब हम संगठित होकर किसी भी बुराई का सामना करते हैं तो जीत निश्चित रूप से हमारी होती है।











