रायपुर:आज वृंदावन हॉल रायपुर में सेवानिवृत्ति डाक एवं रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ तथा केंद्रीय कर्मचारियों की एक आम सभा एवं सम्मेलन राष्ट्रीय जनरल सेक्रेटरी के राघवेंद्र की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
सम्मेलन में प्रदेश पर से अंबिकापुर जगदलपुर रायगढ़ बिलासपुर दुर्ग से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रतिनिधि सम्मिलित हुए एवं एक स्वर में सभी ने नई पेंशन नीति का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन नीति को ही लागू करने का प्रस्ताव पारित किया तथा नए वेतनमान में भी पेंशन पुरानी पेंशन के अनुसार देने का प्रस्ताव पारित किया तथा छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर बिलासपुर जगदलपुर में नया हॉस्पिटल वैलनेस सेंटर खोलने की कर्मचारियों ने मांग की तथा वहां भी अस्पतालों को अधिकृत करने के लिए प्रस्ताव पारित किया इस सम्मेलन में नए वर्ष के लिए सुनील कुमार पांडेय को प्रांतीय अध्यक्ष ,निषाद को प्रांतीय महासचिव एवं खरवार राम साहू को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
इस संबंध में कर्मचारियों की उपस्थिति बहुत ही अधिक मात्रा में रही 82 साल से ऊपर सेवानिवृत कर्मचारियों का कार्यक्रम में सम्मान किया गया, कार्यक्रम वृंदावन हाल सिविल लाइन में संपन्न हुआ।











