रायपुर:सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जानता पार्टी तात्यापारा मंडल द्वारा निःशुल्क स्वास्थय शिविर का आयोजन महाराष्ट्र मंडल,चौबे कॉलोनी में किया गया।
आयोजन जय जिनेंद्र ट्रस्ट, मेडिकेयर हॉस्पिटल और उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से सम्पन्न हुआ,यहाँ शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 तक चला,जिसमे मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्डो से बड़ी संख्या में लोग ने स्वास्थ शिविर का लाभ लिया,शिविर में जनरल बॉडी चेक अप के लिए जनरल फ़िज़िकन,हड्डी रोग विशेषयज्ञ,दंत चिकित्सक अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जानता पार्टी के जिले के अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर शामिल हुए।शिविर के उपरांत 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के *मन की बात* भी वहाँ मौजूद लोगो ने सुनी।शिविर में प्रमुख रूप से उपस्थित जिले के पूर्व अध्यक्ष अशोक पांडेय,लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,मंडल अध्यक्ष चैतन्य टावरी, जोन अध्यक्ष एवं पार्षद श्वेता विश्वकर्मा जी, पार्षद आनंद अग्रवाल, डॉ शैलेश खंडेलवाल ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य रोहित दिवेदी, जिले और मंडल के पद अधिकारी गणों के साथ साथ पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।









