
रायपुर.:.छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा कल 28 सितंबर को ” मेघावी छात्र सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए, आयोजन प्रमुख नरेन्द्र तिवारी ने कहा विप्र भवन में कल 28 सितंबर रविवार को संध्या 4:30 बजे आयोजित मेघावी छात्र सम्मान समारोह मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा (विधायक, रायपुर उत्तर) एवं कार्यक्रम अध्यक्ष मीनल चौबे( महापौर ,नगर पालिक निगम )के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा।
विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष के तरह इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को लगभग 3 लाख रु की राशि की छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। जिससे छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के विद्यार्थी समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सके।






