बेमेतरा:जिले के ग्राम सिलघट (भिभौरी) में गायत्री यज्ञ 108 कुंड भूमि पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर माँ गायत्री से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और मंगलकामना हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई।
इस धार्मिक अनुष्ठान में बतौर अतिथि शामिल हुईं जिला पंचायत अध्यक्ष, कल्पना योगेश तिवारी जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा –
“यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि मन और समाज भी पवित्र बनता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में संस्कार जागृत होते हैं, समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना प्रगाढ़ होती है तथा समस्त क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि – “आज आवश्यकता है कि हम सभी अपनी संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात करें। गायत्री यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है, जो हमें एकजुट होकर सेवा, सद्भाव और संस्कारों के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।”
भूमि पूजन के उपरांत हुई बारिश को श्रद्धालुओं ने माँ गायत्री का आशीर्वाद माना। लोगों का मानना रहा कि यह वर्षा सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक है, जो इस आयोजन की पवित्रता और महत्व को और अधिक बढ़ा गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शामिल रहे – पूर्व विधायक अवधेश चंदेल जी, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा , डॉ. खेमराज साहू , भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा , सदस्य सत्यभामा परगनिहा , दुर्गाप्रसाद टिकरिहा सुखदेव वर्मा, पी.आर. सिन्हा (बेरला परियोजना अधिकारी), डॉ. विद्यानंद बोरकर , ब्रजेश शर्मा सहित जिला गायत्री परिवार के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया कि –यज्ञ के माध्यम से जागृत हुए संस्कारों को समाज में फैलाया जाएगा।
भाईचारे और सद्भाव को बढ़ाते हुए क्षेत्र के विकास और प्रगति में सभी मिलकर योगदान देंगे।कार्यक्रम का सफल संचालन गायत्री परिवार द्वारा किया गया और श्रद्धालुओं ने इसे भारतीय संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्वितीय उदाहरण बताया।








