
दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “22 सितंबर से हमने पूरे देश में GST की दरे घटा दी है। अब रोज इस्तेमाल करने वाली चीजें जैसे साबुन, खाने-पीने की चीज़े, घी,दंतमंजन ये सारे सामान पहले से सस्ते मिलेंगे.घर और रसोई का बजट चलाने वाली महिलाओं के लिए ये बहुत बड़ी राहत है.”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “जब बिहार में आरजेडी की सरकार थी, लालटेन का राज था, उस दौरान अराजकता और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं ने ही झेली है। वो दिन याद कीजिए जब बिहार की सड़कें टूटी-फूटी होती थीं, पुल-पुलिया का नामोनिशान नहीं था। तब सबसे ज्यादा तकलीफ किसे होती थी? बाढ़ में परेशानी इतनी बढ़ जाती थी कि गर्भवती महिलाएं समय से अस्पताल नहीं पहुंच पाती थीं, उन्हें समय पर इलाज नहीं मिल पाता था। इन कठिन परिस्थितियों से आपको बाहर निकालने के लिए हमारी सरकार ने दिन-रात काम किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “.. इस महीने की शुरुआत में ही मुझे ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ शुरू करने का अवसर मिला था। अब इस व्यवस्था की ताकत ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार’ योजना के साथ जुड़ जाएगी। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ने केंद्र सरकार के लखपति दीदी अभियान को भी नई मजबूती दी है। केंद्र सरकार ने देश में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 2 करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत से गांव बदला है, समाज बदला है और परिवार का रुतबा भी बदला है और जिस तरीके बिहार की सरकार इस योजना को बढ़ा रही है मेरा पक्का विश्वास है कि वो दिन दूर नहीं कि जब देश में सबसे ज्यादा लखपति दीदी बिहार से होंगी। “









