रायपुर:छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज राजधानी ऐतिहासिक मां महाकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए माता से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और आमजन ने मंत्री श्री चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के पश्चात मंत्री श्री चौधरी ने नि:शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस के प्रस्थान के समय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए वित्त मंत्री श्री चौधरी और समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

ब्रेकिंग
- किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी हुई समृद्ध
- 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा माह : ग्राम छत्तौद में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
- उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक किया, पारित
- महिला सशक्तिकरण को समर्पित माता कौशल्या महोत्सव 2026
- भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास








