रायपुर: उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विप्र कला,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टर और उनकी टीम द्वारा प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के अंतर्गत ब्लड प्रेशर ,शुगर ,थायराइड, आदि का जांच कर विशेषज्ञ ने आवश्यक सलाह दिए ।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। फिट इंडिया, हिट इंडिया में खुद को शामिल करने के लिए सभी विद्यार्थियों को स्वस्थ रहकर अपने उज्जवल भविष्य के लिए मेहनत करना है।
इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकों सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराने के बाद डॉक्टर की टीम से आवश्यक परामर्श प्राप्त कीये। अंत में सभी ने संकल्प लिया कि सही आहार ,विहार के साथ योग ,प्राणायाम ,व्यायाम आदि को अपने नियमित दिनचर्या में शामिल करके खुद स्वस्थ रहकर एक स्वस्थ समाज और राष्ट्र का निर्माण करेंगे।














