
दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “GST सुधार की धूम पूरे देश में सुनाई दे रही है। पूरे देश में सामान्य नागरिक, उपभोक्ता, व्यापारी और उद्यमी हर एक ओर से एक ही आवाज है की ‘घटी GST मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार’……दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर GST दर शून्य या 5% के दायरे में लाई गई है। दिवाली और इस त्यौहारी सीज़न में इतना बड़ा GST सुधार एक स्वागत योग्य कदम है। समाज के सभी वर्गों के लोग इसका स्वागत कर रहे हैं। 33 प्रकार की जीवन रक्षक दवाओं को GST से मुक्त कर दिया गया है…इन सबका लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। इससे देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने, वर्तमान चुनौतियों का सामना करने और मुद्रास्फीति को न्यूनतम स्तर पर लाने में मदद मिलेगी।”









