रायपुर:जिला प्रशासन रायपुर, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (नई दिल्ली), गृह मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से 25 सितंबर को नवा रायपुर स्थित सेंध लेक में बाढ़ आपदा पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।
इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन की तैयारियों का मूल्यांकन करना और नागरिकों को आपदा की स्थिति में सही प्रतिक्रिया देने के लिए जागरूक करना।जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने और सहयोग करने की अपील की है। यह केवल एक अभ्यास है, डरने की जरूरत नहीं।








