धमतरी:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 244 करोड़ 43 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 74 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नई दिशा देने वाले हैं।

ब्रेकिंग
- उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक किया, पारित
- महिला सशक्तिकरण को समर्पित माता कौशल्या महोत्सव 2026
- भूतेश्वरनाथ से जतमई-घटारानी तक हर कदम पर अद्भुत एहसास
- प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी
- राज्यपाल से यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता ने की सौजन्य भेंट








