बेमेतरा:नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम खुड़मुड़ा के बाजार चौक में आयोजित एक भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी सम्मिलित हुए।
इस विशेष अवसर पर जय गंगा माँ जागराता ग्रुप एवं ग्राम नेवनारा की सांस्कृतिक टीम ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति दी, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। माँ दुर्गा के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर गूँज उठा।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन जन सेवा गणेश दुर्गौत्सव समिति, बाजार चौक खुड़मुड़ा द्वारा किया गया। समिति के अथक प्रयास और ग्रामवासियों की सहभागिता से यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कृति के संरक्षण का भी संदेश दिया।
मुख्य अतिथि योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा “नवरात्रि का पर्व शक्ति, भक्ति और सद्भाव का प्रतीक है। माँ दुर्गा की कृपा से समाज में शांति, खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। धर्म और संस्कृति से जुड़े ऐसे आयोजनों में सम्मिलित होकर मुझे अपार संतोष और ऊर्जा मिलती है। समाज की सेवा ही मेरा संकल्प है और यह कार्य सतत रूप से चलता रहेगा।”
इस दौरान ग्रामीणों ने भी भावुक होकर कहा –
“योगेश तिवारी जी बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने माँ गोदावरी आनंद वन आश्रम, ग्राम गोमची (रायपुर) की स्थापना कर ऐसे बुजुर्ग माता-पिता की सेवा का बीड़ा उठाया है जिनका जीवन में कोई सहारा नहीं है। वहां रह रहे वृद्धजन आज स्नेह, सम्मान और सेवा पा रहे हैं। ऐसा महान कार्य समाज के लिए प्रेरणा है और हम सबको गर्व है कि हमारे क्षेत्र से ऐसे जनसेवक निकले हैं।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे –
ग्राम पंचायत सरपंच रमा अलख नायक जी, उपसरपंच सीताराम यदु, ग्राम सभा अध्यक्ष कुंजलाल साहू, पंचगण, एवं ग्रामीण समाज के सम्माननीय सदस्य वेदराम नायक, भारत साहू, निलेश वर्मा, शिव सिवारे, कुबेर सिन्हा, सतीश निर्मलकर, रवि सिन्हा, गजेंद्र साहू, शुभम साहू, पंचराम निषाद, रूपेश वर्मा, राकेश वर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
यह भव्य आयोजन जनसेवा गणेश दुर्गालाल समिति द्वारा बाजार चौक, खुड़मुड़ा में आयोजित किया गया था।योगेश तिवारी ने इस अवसर पर कहा मां दुर्गा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।








