
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी सुधार के तहत चार स्लैब घटाकर दो कर दिए गए हैं।उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक निर्णय से उद्योग, व्यापार और किसानों सहित समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। कृषि उपकरणों के दाम कम होने से अन्नदाताओं की लागत घटेगी और उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।








