
भोपाल: GST सुधारों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने GST की दरें कम कर दी हैं, जिसका असर 99% वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। 22 सितंबर से शुरू हो रहा नवरात्रि का पहला दिन हमारे लिए एक तरह का ‘बजट उत्सव’ होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बहुत विस्तार से समझाया है और यह हमारे लिए एक बड़ी सौगात है… हमें भी अपने दैनिक जीवन में ‘स्वदेशी’ वस्तुओं का उपयोग शुरू करना चाहिए और ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ावा देना चाहिए.”







