रायपुर: .उच्च शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ 2025 रजत जयंती समारोह के श्रृंखला के अंतर्गत विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में “बुक फेयर”का आयोजन किया गया।
बुक फेयर में विभिन्न प्रकाशकों के राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विभिन्न लेखकों के पाठ्यक्रमों के पुस्तकों के अतिरिक्त साहित्यिक और मोटिवेशनल बुक भी विद्यार्थियों ने खरीदने में रुचि दिखाई।
“बुक फेयर”के उदघाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि बुक फेयर में विद्यार्थियों की भीड़ और किताब खरीदने में उनकी इच्छा यह बताता है कि अभी भी विद्यार्थी में पुस्तक पढ़ने की रुचि बनी हुई है। मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के कारण पुस्तकों का महत्व जरूर कम हुआ है। परंतु पुस्तकों को हाथ में रखकर अक्षरों को स्पर्श करते हुए करते हुए पढ़ना और किताबों की दुनिया का आनंद लेने का अनुभव अगर एक बार विद्यार्थी कर ले तो किताब पढ़ने की आदत होना निश्चित है। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापको सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने किताबों के बीच अपना कुछ समय बिताया और अपनी मनपसंद किताब खरीद कर ले गए।













