रायपुर:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के नगर पंचायत लखनपुर स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी ली व फलों का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कर श्री अग्रवाल ने स्वयं का रक्तचाप जाँच करवाया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

ब्रेकिंग
- कबीरधाम में ‘दीदियों’ ने संभाली स्टीयरिंग, उपमुख्यमंत्री बने पैसेंजर
- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 गेम-चेंजर, खेलों में करियर बनाने का बड़ा मंच ओलंपियन
- राज्यपाल से नेता प्रतिपक्ष ने सौजन्य भेंट की
- मुख्यमंत्री कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे
- केन्द्र द्वारा छत्तीसगढ़ में तैनात सुरक्षा बलों के लिये 22 हजार करोड़ की मांग डबल इंजन सरकार की हकीकत – दीपक बैज








