
रायपुर:कल 19 सितंबर को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है।
टंकराम वर्मा मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020” पर एक दिवसीय कार्यशाला कल 19 सितंबर को आयोजित की गई है।
कार्यशाला में समस्त विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों, परीक्षा नियंत्रकों एवं NEP कोर्डिनेटर तथा समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं NEP कोर्डिनेटर को उपस्थित होना था।
वर्तमान में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार केवल समस्त विश्वविद्यालयों के कुलसचिव एवं समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य ही कल 19 सितंबर को प्रातः 10:30 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सभागार में अनिवार्यतः शामिल होंगे। यह जानकारी डॉ. संतोष कुमार देवांगन आयुक्त उच्च शिक्षा ने दी है।





