रायपुर : उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ 2025 रजत जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित “जॉब फेयर 2025” में विप्र कॉलेज के विद्यार्थियों को नए अवसर मिले।
विप्र कला,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में गाइडेंस और काउंसलिंग सेल द्वारा आयोजित जॉब फेयर 2025 का उद्घाटन राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग छत्तीसगढ़ शासन के अध्यक्ष डॉ. वणिका शर्मा ने किया ।विप्र कॉलेज के पूर्व छात्र एवं अंतिम वर्ष के 68 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया एवं जॉब फेयर में शामिल हुए।

जॉब फेयर में सीनियर दिल्ली स्कूल, किंगडम वर्ल्ड स्कूल ,शिवम एजुकेशन एकेडमी ,सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल, सुमित होलसेल, फीजिबल रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड सहित अनेक निजी संस्थाओं ने योग्य और कुशल प्रतिभागियों का चयन किया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने कहा कि जॉब फेयर के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ चयन प्रक्रिया से अवगत कराना है, जिससे विद्यार्थी विभिन्न संस्थाओं में कार्य करने के लिए अपनी कुशलता और योग्यता को विकसित कर सकें। इस अवसर पर जॉब फेयर में हिस्सा ले रहे सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव दिया कि अध्ययनरत विद्यार्थियों को पार्ट टाइम जॉब उपलब्ध करा कर आर्थिक दृष्टि से सबंल बनाने के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि करके उनके कार्य कुशलता में वृद्धि किया जा सकता है।काउंसिल सेल के संयोजक डॉ. विवेक शर्मा ,डॉ .निधि श्री शुक्ला, डॉ. प्रियंका तिवारी, सोनिया इसरानी और ग्यास अहमद के साथ रसिका मालवीय, डॉ .आराधना शुक्ला एवं सारिका त्रिवेदी की प्रमुख भूमिका रही ।











