रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और हज़ारों माताओं एवं बहनों के साथ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि मंडपम से इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। पोषण कैलेंडर का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात की और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।









