रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र कला ,वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया।
समारोह के मुख्य अतिथि विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने कहा कि 1996 में स्थापित विप्र महाविद्यालय में आज अध्ययन- अध्यापन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए समस्त सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध हैं। पर इसकी सार्थक उपयोगिता तभी है जब प्रत्येक विद्यार्थी महाविद्यालय के समस्त संसाधनों का उपयोग अपने भविष्य निर्माण के लिए करें। उन्होंने कहा अनुशासन को अपने जीवन में शामिल करके एकाग्रता के साथ कठोर परिश्रम से ही उज्जवल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है । प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने महाविद्यालय के 30 वें नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज महाविद्यालय के पास सुविधायुक्त इंडोर स्टेडियम और विशाल खेल का मैदान है ।इंडोर स्टेडियम में प्रतिदिन सुबह योग कक्षा में प्रत्येक विद्यार्थी को उपस्थित होकर योग करना चाहिए। जिससे मन ,मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ और प्रफुल्लित रहे ।दिन की शुरुआत अच्छे करने से आप निश्चित ही अध्ययन -अध्यापन मे अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। इसके उपरांत सीनियर विद्यार्थी ने सर्वप्रथम अपना परिचय दिया ।फिर जूनियर विद्यार्थी भी अपने परिचय देते हुए सीनियर के मांग पर कभी डांस या सॉन्ग तो कभी अजब गजब सवालों के जवाब देते रहें। रोचक और मनोरंजन गेम्स के सहारे जूनियर के झिझक और संकोच दूर हुआ। मस्ती और उत्साह के माहौल में सीनियर और जूनियर सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने हुनर का प्रदर्शन करते रहे ।जूनियर विद्यार्थियों के परफॉर्मेंस के आधार पर बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के गगनदीप साहू को मिस्टर फ्रेशर और कंचन धामी को मिस फ्रेशर चुना गया ।बीबीए प्रथम सेमेस्टर से ओम तिवारी को मिस्टर फ्रेशर और करिश्मा दीप को मिस फ्रेशर के अवार्ड से नवाजा गया। एम काम प्रथम सेमेस्टर में मीनाक्षी ब्रह्मकर मिस फ्रेशर और अनुराग गौतम मिस्टर फ्रेशर बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. विवेक शर्मा ,डॉ. आराधना शुक्ला ,डॉ. दिव्या शर्मा ,डॉ. कैलाश शर्मा ,डॉ निधि श्री शुक्ला ,मोहित श्रीवास्तव डॉ .सीमा अग्रवाल सहित समस्त प्राध्यापक और वाणिज्य एवं प्रबंध संकाय के सभी विद्यार्थियों ने उपस्थित होकर फ्रेशर पार्टी को यादगार बनाया।











