
रायपुर: स्कूल शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित अवैध/बिना मान्यता के संचालित हजारों स्कूलो की जानकारी मंगवाई है.
यह जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने कहा उनकी लड़ाई का लाभ पूरे प्रदेश के लाखों छात्रों और उनके परिजनों को मिलेगा और खासकर ग़रीब,वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर छत्तीसगढ़िया छात्र लाभान्वित होंगे।








