
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में स्मृति पुस्तकालय योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में 15 जुलाई से प्रारंभ इस योजना के तहत दानदाताओं द्वारा 2500 से अधिक पुस्तकें दान में दी जा चुकी है।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे आगे आकर पुस्तकें और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करें और ज्ञान के इस अभियान में सहभागी बनें। दान करने के लिए मोबाइल नंबर 9406049000 पर संपर्क किया जा सकता है।






