
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ” कई वर्षों के बाद बस्तर क्षेत्र में अतिवृष्टि हुई जिसके कारण बाढ़ का पानी शहरों में भी घुस गया। हमारे चार जिले दंतेवाड़ा, बस्तर, सुकुमा और बीजापुर प्रभावित हुए हैं। विशेषकर दंतेवाड़ा और बस्तर को ज्यादा क्षति हुई है। मैं विदेश यात्रा पर था लेकिन वहां से भी मैंने स्थिति पर निगरानी रखी और यहां संपर्क करता रहा. प्रशासन को निर्देश भी दिए कि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए. विदेश यात्रा से वापस लौटने के बाद सबसे पहले मैं आज यहां आया हूं और मुआयना किया, साथ ही हवाई सर्वेक्षण भी किया. इस संकट की घड़ी में शासन-प्रशासन का जो सहयोग लोगों को मिला है, उससे लोग पूरी तरह से संतुष्ट हैं. जो भी सहायता राशि होती है, प्रशासन उसे भी वितरित कर रहा है. इस संकट की स्थिति में शासन-प्रशासन पूरी तरह से जनता के साथ है.”
आज मुख्यमंत्री ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना और हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी आयोजित है।इस दौरान कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप , टंकराम वर्मा और प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी साथ रहे।










