रायपुर: शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला में चल रहे चातुर्मास प्रवचन माला के क्रम में आज से श्रीमद् भागवत की कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। यजमान के रूप में निवृत्तमान पुलिस अधिकारी भारत भूषण शर्मा दुर्ग यजमान रहेंगे।
आश्रम परिसर में ही भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने पीला परिधान धारण करके कलश लेकर के सक्रिय सहभागिता दिखाई। कथा प्रवक्ता के रूप में शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज जी चातुर्मास क्रम को गति प्रदान करेंगे। आज श्रीमद् भागवत के महत्व पर पूज्य महाराज का प्रवचन होगा ज्ञान भक्ति वैराग्य की किस प्रकार से वृद्धता दूर नारद जी के द्वारा होती है इस प्रसंग की चर्चा तथा धुंधकारी एवं गोकर्ण के प्रसंग को भी विस्तार दिया जाएगा।








