बेमेतरा: पिरदा में परंपरागत भोजली महोत्सव एवं शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और माँ भोजली माता से सुख-समृद्धि एवं उत्तम वर्षा की कामना की।
महिला मंडल एवं ग्रामीण बहनों द्वारा सजाई गईं आकर्षक भोजली झांकियाँ और शोभायात्रा ने कार्यक्रम में विशेष रंग भर दिए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित जिला पंचायत के अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि ऐसे पारंपरिक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं तथा समाज में एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में विशेष रूप से संजय परगनिहा (सरपंच, पिरदा), चंद्रहास वर्मा (पूर्व जनपद सदस्य), राजेश पाल, कैलाश यादव, विनोद निषाद, दीपक साहू, हर्षलता वर्मा, योगेश यादव, अर्जुन ध्रुव, किशोर यादव, छन्नू धुर्वे, राजू साहू, विजय धुर्वे, दिनेश धुर्वे, ठाकुरराम निषाद, मनविश्राम यादव, सत्तू निषाद, केकती निषाद, तनु यादव, शिव देवांगन, सूर्यप्रकाश तिवारी, निशु धुर्वे, प्रवीण साहू, प्रियांशु सिंह, नरेश जोशी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।भोजली महोत्सव ने ग्रामवासियों के बीच परंपरा, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।






