
रायपुर:राजधानी के शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला में ब्रह्मलीन श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन 102 वां जन्म भव्य दिव्य जयंती महोत्सव का कल 26 अगस्त को आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन 102 वां जन्म भव्य दिव्य जयंती महोत्सव 1008 यतिप्रवर दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में मनाया जायेगा।उन्होंने कहा कि सुबह 10:30 भगवती पराम्बा राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी की श्रंगार आरती के उपरांत 11:15 से श्री यंत्र पूजन , श्री गुरु पादुका पूजन प्रारंभ तथा 12:30 से भोग भंडारा का आयोजन किया गया है।
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज का पावन 102 वां जन्म भव्य दिव्य जयंती महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुभक्त गण शामिल होंगे। रात्रि में मातृशक्ति द्वारा शिव पूजन एवं रात्रि जागरण का आयोजन होगा।









