रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जापान एवं दक्षिण कोरिया के दस दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, में शुभकामनाएं देने पहुँचे कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम , टंकराम वर्मा , गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब एवं विधायक श पुरंदर मिश्रा शुभकामनाएं देने पहुँचे ।
मुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ नई औद्योगिक नीति के साथ तेजी से औद्योगिक विकास व निवेश का केंद्र बन रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सबके स्नेह और मंगलकामनाओं से यह प्रवास निश्चित ही प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में नए अवसरों के द्वार खोलेगी।









