महासमुंद:’क्षेत्रीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन बागबाहरा में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी 4 सितंबर से 7 सितंबर तक पाटन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
क्षेत्रीय वेट लिफ्टिंग का बागबाहरा की नगर पालिका अध्यक्षा खिलेश्वरी बघेल , देवेश साहू नगर पालिका उपाध्यक्ष , पार्षद गण मेनका पुखराज साहू, प्रेम साहू, शैलेष साहू , शिवा जगत, सविता दीवान, प्रीति महेन्द्र गुप्ता, रमेश ठाकुर, कुलेश देवांगन, मंता यादव, मिथुन अमीर, थानुराम पाण्डे, श्यामा लोकू चंद्राकर और उदय सिंह चंदेल ने शुभारंभ किया।
सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा वेटलिफ्टिंग खेल और खिलाड़ियों का पूरा सहयोग करेंगे। अंडर 17 वर्ष बालिका 44 किलो ग्राम वजन वर्ग में शगुन, 48 किलो ग्राम में देविका, 53 किलो ग्राम में राजनंदनी, 58 किलो ग्राम में मानसी, 63 किलो ग्राम में चुनमुन, 69 किलो ग्राम में लोकदमिनी, 77 किलो ग्राम में मेघा, 77 किलो ग्राम में जिया, अंडर 19 वर्ष बालिका 48 किलो ग्राम वजन वर्ग में काजल, 53 किलो ग्राम में राधा, 58 किलो ग्राम में कीर्ति,63 किलो ग्राम में प्रीतू, 69 किलो ग्राम में मानसी, 77 किलो ग्राम में दारनी, 86 किलो ग्राम में श्रेया, 17 वर्ष बालक 56 किलो वजन वर्ग में योगराज,60 किलो ग्राम वजन वर्ग में अंकित, 65 किलो ग्राम वजन वर्ग में सिद्धार्थ, 71 किलो ग्राम वजन वर्ग में हिमांशु, 79 किलो ग्राम वजन वर्ग में दीपांशु, 88 किलो वजन वर्ग वेदांत,98 किलो ग्राम वजन वर्ग में मयंक, 19 वर्ष बालक 60 किलो ग्राम वजन वर्ग में टिकेश, 65 किलो ग्राम में राहुल, 71 किलो ग्राम में तुषार, 79 किलो ग्राम में तन्मय, 88 किलो ग्राम में हरीश, 98 किलो ग्राम में उमाशंकर रहे।
इस कार्यक्रम के निर्णायक नीतू देवदास, प्रतीक चंद्राकर, अभव्या ठाकुर, आलोक द्विवेदी स्कोरर हिरेंद्र देवांगन, चंद्रकांत सेन, अमित मार्टिन,आयोजक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बागबाहरा के. के. वर्मा, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रामता प्रसाद मन्नाडे , कार्यक्रम में एस डी एम उमेश साहू, तहसीलदार नितिन कुमार ठाकुर , जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं बच्चों को बधाई देकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बागबाहरा के समस्त व्यायाम शिक्षक, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, धमतरी, रायपुर के कोच, मैनेजर का विशेष योगदान था।







