रायपुर:प्रोजेक्ट ‘आओ बांटे खुशियां’ अन्तर्गत जन्मदिन पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने बच्चों संग उत्सव मनाया।
पंचायत सचिव घाँसूराम देवांगन, पंचायत सचिव शकुंतला बंजारे, जनपद पंचायत तिल्दा नेवरा के भगवंत राम वर्मा ने बच्चों के साथ केक काटकर और पौष्टिक आहार के साथ अपना जन्मदिन मनाया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश एवं कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला रायपुर में विभिन विभाग में कार्यरत शासकीय कर्मचारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही है एवं जन्मदिन आंगनबाड़ी या स्कूल में मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।









