दिल्ली: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर कहा, “छत्तीसगढ़ विधानसभा और छत्तीसगढ़ निर्माण की 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं और 1 नवबंर को रजत जयंती वर्ष है और दूसरा नए विधानसभा का भवन तैयार हो गया है तो पीएम मोदी से हम आग्रह करने गए थे उसका लोकापर्ण उनके द्वारा हो। तो उनसे समय लिया था और उनसे बात किया। तो उन्होंने समय हमें दिया और कहा कि वह 2-3 कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें छत्तीसगढ़ विधानसभा का लोकार्पण का कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हमारे लोकसभा के स्पीकर करेंगे। उन्होंने भी अपना समय दिया.”
आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ विधानसभा के नव निर्मित भवन लोकार्पण के लिए सादर आमंत्रित किया।
प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में हमारी विधानसभा अपने नए भवन में प्रवेश करेगी और इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के कर-कमलों से विधानसभा का लोकार्पण हम सभी विधानसभा सदस्यों के लिए गौरव का दिवस बनेगा।
उन्होंने आगे कहा, “एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन साहब राजनीतिक क्षेत्र में लंबे समय तक सक्रिय लोगों में से रहे हैं और वो लोकसभा में 1-2 बार जीते भी और विभिन्न समितियों में रहें, महाराष्ट्र और झारखंड के राज्यपाल रह चुके, केंद्र शासित प्रदेशों में उपराज्यपाल रह चुके, 40-50 साल का राजनीतिक अनुभव, उनको इस उपराष्ट्रपति पद के लिए चुना गया है तो निश्चित रूप से बहुत ही अच्छे इंसान को चुना गया है। विपक्ष तो प्रतिकात्मक रूप से चुनाव लड़ रही है जबकि सर्वसम्मति होता तो बेहतर होता।








