रायपुर:छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष पर राजधानी की सड़कों पर साइकिल संग निकली विरासत की सैर निकली।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश व कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों को जानने “हेरीटेज दर्शन ऑन साइकल” आयोजित हुई।
सिटी कोतवाली, मालवीय रोड, चिकनी मंदिर, जयस्तंभ चौक, जवाहर बाजार, रंगमंदिर आदि स्थलों का साइकिल में भ्रमण किया गया। आर्किटेक्ट निष्ठा जोशी ने धरोहरों की गहन जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आमजन व राइडर्स उपस्थित रहे।








