रायपुर:छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर की सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों को जानने “हेरीटेज वॉक” आयोजित हुई।पुरानी बस्ती के बरई मंदिर, नागरीदास मंदिर, जैतूसाव मठ, टूरी हटरी आदि स्थलों का भ्रमण किया गया। आर्किटेक्ट सुश्री निष्ठा जोशी ने धरोहरों की जानकारी दी।
इस दौरान निगम आयुक्त विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत कुमार बिश्वरंजन, एडीएम कीर्तिमान सिंह राठौर सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आमजन व बच्चें उपस्थित रहे।








