रायपुर:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा बड़ी समस्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से, तो मैं पूछना चाहता हूँ आज बताइये, समाज के विविध क्षेत्रों में इतना व्यापक कार्य कौन सा संगठन निस्वार्थ भाव से कर रहा है – वनवासी क्षेत्रों में ट्राइबल्स की बहुत बात करते हैं, वनवासी क्षेत्रों में काम करने वाला एक संगठन बताइये सबसे बड़ा संगठन वनवासी कल्याण आश्रम;
– दलित बस्तियों में काम करने वाला संगठन सेवा भारती; -विद्यार्थियों के बीच में काम करने वाला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,
-मज़दूरों में काम करने वाला भारतीय मज़दूर संघ;
– धार्मिक क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद,
– राजनीतिक क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी और यहाँ से लेकर समाज के हर क्षेत्र में, जिसे कहते हैं हर क्षेत्र में अपने को ख़पा देना और अपने जीवन का क्षण-क्षण समर्पित करके और राष्ट्र के लिये यह कार्य करने का संगठन।
उन्होंने कहा इनको अगर समस्या नज़र आता है तो फिर मैं यही कहना चाहूँगा-महात्मा गांधी जी ने वर्धा जाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रशंसा वर्धा शिविर में क्यों की थी?
-जवाहरलाल नेहरू जी ने 62 युद्ध के समय आरएसएस की प्रशंसा की, 63 में 26 जनवरी को इन्वाइट किया;
-65 के युद्ध के समय लाल बहादुर शास्त्री जी ने बुलाया; सिर्फ जनसंघ को ही नहीं, श्री गुरु गोलवलकर जी को भी बुलाया;
-इंदिरा जी ने 1983 में मंच शेयर किया; ये वी.पी. -नरसिम्हा राव के लिये ख़ुद ही बोलते थे ‘धोती के नीचे हाफ पैंट है’;
– और प्रणब मुखर्जी जी नागपुर संघ कार्यालय गये।
समस्या कांग्रेस के नेतृत्व में नहीं थी, जब से हिंदुत्व का उत्थान दिखा ।
राहुल–सोनिया के दौर में प्रॉब्लम आ गई है इनके दौर में संघ से राजनीति विरोध हिंदू विरोधी मानसिकता की पराकाष्ठा के चलते संघ के प्रति घृणा में बदल गया।और मैं कहना चाहता हूँ, आर एस एस के प्रचारक रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के समय में विपक्ष के नेताओं को, जो सम्मान मिला है इनके नेताओं को।
बाक़ी पार्टियों को छोड़ दीजिये प्रणब मुखर्जी को ‘भारत रत्न’, पी. वी.नरसिम्हा राव को ‘भारत रत्न’; आपकी पार्टी के अध्यक्ष रहे हैं मदन मोहन मालवीय; आपकी पार्टी के रहे हैं सरदार वल्लभभाई पटेल उनकी सबसे बड़ी मूर्ति, एस.सी. जमीर को दिया पद्म अवार्ड; तरुण गोगोई को दिया है।
मगर आपको इन नेताओं को कांग्रेस का नहीं, केवल एक परिवार को ही सारा सम्मान चाहिए और उस परिवार के तीनों प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न मिला है, तीन में से 2 ने अपनी सरकार में, अपनी अध्यक्षता में बनी कमेटी से अपने को भारत रत्न अर्पित किया है। कांग्रेस को जो सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिया है, वो अभूतपूर्व है।








