रायपुर:राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तित कर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम्’ करने की घोषणा की गई एवं इसका विधिवत अनावरण किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरुण देव गौतम सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं नागरिकगण उपस्थित थे।








