बेमेतरा:मोर तिरंगा – मोर अभिमान
देशभक्ति और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1 अगस्त से पन्द्रह अगस्त तक चलने वाला मोर तिरंगा मोर अभिमांन चलाया जा रहाँ हर गाँव हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है ।और उसी कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त 2025 को सरदा से कठिया होते हुए बेमेतरा तक भव्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। गाँव-गाँव में देशभक्ति के गीत गूंजने लगे और लोग तिरंगे के रंग में रंगे परिधानों के साथ यात्रा में शामिल होने के लिए उमड़ पड़े।
यात्रा के दौरान युवाओं,बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरे मार्ग को गूंजा दिया। देशभक्ति धुनों ने वातावरण को और भी रोमांचक और भावुक बना दिया।
इस यात्रा में विघायक दीपेश साहु, अवधेश चंदेल,वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश तिवारी ने यात्रा में सक्रिय सहभागिता कर जनसमूह का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की शान, सम्मान और बलिदानों की गाथा का प्रतीक है। इसे ऊँचा रखना हर नागरिक का कर्तव्य और गर्व है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ियों को तिरंगे का महत्व और इसके सम्मान की भावना अवश्य सिखाएँ।
यह भव्य तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश लेकर आगे बढ़ी, बल्कि लोगों में राष्ट्रीय एकता, भाईचारा और गर्व की भावना को भी मजबूत करती हुई इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई।








