रायपुर:प्रोजेक्ट”दिव्य धुन” के सुरों में गूंज रहा है आत्मविश्वास और उम्मीद।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को कला केंद्र, रायपुर के माध्यम से गायन तथा वाद्य यंत्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।उद्देश्य केवल संगीत सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें एक मंच देना है जहां वे आत्मविश्वास के साथ अपनी कला को दुनिया के सामने रख सकें।








