नवागढ़: शासकीय के.आर.डी. महाविद्यालय में आज प्रातः 11 बजे से “एक पेड़ माँ के नाम-2.0” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप छ.ग. शासन के मंत्री दयाल दास बघेल ज उपस्थित रहें। कार्यक्रम के दौरान मंत्री दयाल दास बघेल ने अपनी मां जीत बाई के नाम एक बरगद का वृक्षारोपण किया एवं महाविद्यालय परिसर में रंगमंच निर्माण हेतू रूपये 5 लाख एवं पुस्तकालय के लिए पुस्तक खरीदी हेतू रूपये 2 लाख की सौगात प्रदान की। इस कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के द्वारा छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रागंण में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, अधिकारी, कर्मचारीगण एवं समस्त छात्र-छात्राओं के द्वारा अपनी माँ के नाम 500 से अधिक पौधा रोपण कर इस पौधे का 2 वर्ष तक स्वयं देखभाल करने का संकल्प लिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में जिला बेमेतरा के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जैसे जनप्रतिनिधि एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालयीन जनभागीदारी अध्यक्ष जाहिद बेग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रो. गिरीश कांत पाण्डेय सहित सभी प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और यादगार बना दिया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में कार्यक्रम 2 दिवस तक जारी रहेगा।









