
Oplus_0
बेमेतरा :- कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतरा ने किसानों की समस्या से रू-ब-रू हुई। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगातार ग्रामीणों के बीच जाकर समस्याएं एवं मांगों से अवगत हुई। ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी को अवगत कराया गया कि इस वर्ष मानसून ने अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं हुआ है। अल्प वर्षा के चलते खेतों में पानी की कमी के कारण जमीन दरारे दिखने लगे है एवं पानी की कमी से किसानों के माथे में ंिचंता दिखाई देने लगा है। किसानों द्वारा यह भी बताया गया कि धान की फसल इस समय पकने के महत्वपूर्ण चरण में है लेकिन समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिला तो किसानों की खून-पसीने की मेहतन पर गंभीर संकट आ सकता है।
जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने किसानों की समस्या को गंभीरता एवं प्राथकिता के साथ लेते हुए कहा कि किसानों एवं गरीब मजदूरों की फसलों को इस प्रकार बर्बाद एवं क्षति नहीं होने देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से जल संसाधन विभाग के अधिकारी सी.एस. शिवहरे को ग्रामीणों की समस्या से यथास्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि तत्काल तांदूला जलाशय से पानी छोड़ा जाये। जिससे किसानों को फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलने पर उसके चहरे पर मुस्कान एवं खुसी की चमक दिखे। साथ ही किसानों का चेहरे की खुशी हमारी खुशी है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी श्री सी.एस. शिवहरे द्वारा एक सप्ताह के भीतर तांदूला जलाशय से पानी छोड़ने का आश्वासन कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष, जिला पंचायत बेमेतरा को दिया है









