रायपुर:”मोबाइल में इंटरनेट आखिर आता कैसे है?” हवा से नहीं, तारों से जुड़ा है कनेक्शन!
आपके फोन में जब अचानक इंटरनेट चलने लगता है व्हाट्सएप खुल जाता है, वीडियो चलने लगते हैं, और आप दुनिया से जुड़ जाते हैं तो क्या आपने कभी सोचा है कि असल में यह डेटा कहां से और कैसे आता है?
ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि मोबाइल इंटरनेट पूरी तरह वायरलेस (हवा) से आता है, लेकिन हकीकत थोड़ी और गहरी है।
सब कुछ शुरू होता है समंदर के नीचे से!
दुनिया का 95% इंटरनेट समुद्र के नीचे बिछे फाइबर ऑप्टिक केबल्स से आता है। ये केबल्स हजारों किलोमीटर लंबी होती हैं और महाद्वीपों को आपस में जोड़ती हैं। इनके ज़रिए हाई-स्पीड डेटा कंटीनेंट्स से भारत जैसे देशों में पहुंचता है।
भारत के बड़े शहरों तक कैसे पहुंचता है?
जब डेटा केबल भारत के किसी तटीय इलाके (जैसे चेन्नई, मुंबई) तक पहुंचता है, तो वहां से यह ऑप्टिकल फाइबर के ज़रिए देश के हर कोने तक जाता है। इन केबल्स को फिर मोबाइल टावरों से जोड़ा जाता है।
मोबाइल टावर का रोल
मोबाइल टावर एक तरह का “बिचौलिया” है। जब आप फोन में इंटरनेट ऑन करते हैं, तो 1 awwwwआपके फोन का सिग्नल नज़दीकी टावर से जुड़ता है। टावर के पास फाइबर केबल जुड़ी होती है, जिससे वह डेटा को भेजता और रिसीव करता है।
आपके फोन में कैसे आता है?
आपका मोबाइल टावर से सिग्नल पकड़ता है (3G, 4G, 5G)। फिर वह इंटरनेट डेटा को आपके डिवाइस तक पहुंचाता है वो भी सेकंड्स में! जैसे ही आप कोई वेबसाइट खोलते हैं, वह रिक्वेस्ट टावर → केबल → सर्वर तक जाती है और वापस आपके फोन में डेटा भेजा जाता है।
तो अगली बार जब आप कहें “नेट स्लो चल रहा है”, तो याद रखिए यह बस हवा नहीं, बल्कि हजारों किलोमीटर की टेक्नोलॉजी यात्रा का असर है










