रायपुर:आज नगर पालिक निगम के महात्मा गांधी सदन, निगम मुख्यालय स्थित सभाकक्ष में एमआईसी की बैठक में संपन्न हुई।
महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में नगर निगम के विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 एजेंडों पर विचार किया गया। इनमें नागरिक सुविधा, महिला सशक्तिकरण, अधोसंरचना विकास, पर्यटन, पर्यावरण व स्वच्छता से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय शामिल रहे।
महादेव घाट का पुनरुद्धार
शहर में प्रकाश व्यवस्था
“Woman for Tree” पर्यावरणीय अभियान
वर्किंग वूमन हॉस्टल
गौरव पथ 2.0 और अन्य अधोसंरचना कार्य
15वें वित्त आयोग अंतर्गत वायु गुणवत्ता सुधार कार्य
महापौर ने कहा इस बैठक का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना व रायपुर शहर को स्मार्ट और समावेशी रूप से विकसित करना रहा।









